स्पर्श अभियान : समीक्षा
स्पर्श अभियान : समीक्षा
 
समीक्षा :
राज्य स्तर एवं जिला स्तर पर अभियान की समीक्षा
  • स्पर्श अभियान के लिए नियुक्त किये गये स्पर्श दल एवं स्पर्श मित्र उनको उपलब्ध कराई जाने वाली सामग्री, अभियान के दौरान किन-किन संस्थाओं में हितग्राहियों को भेजा जायेगा, उनके प्रसाधन हेतु दैनिक वेतन में रखे जाने वाले कर्मियों आदि की समीक्षा होगी।
  • स्पर्श अभियान के दौरान कलेक्टर द्वारा प्रतिदिन सहायक नोडल अधिकारियों से अभियान की जानकारी प्राप्त की जायेगी। सहायक नोडल अधिकारी उनके जिले में भ्रमण कर रहे स्पर्श मित्रों से सम्पर्क करेंगे।
  • कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुखय कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं अन्य जिला अधिकारी जिसे कलेक्टर उचित समझें भी अभियान के दौरान भ्रमण करेंगे।
  • स्पर्श अभियान आयोजन के उपरान्त समीक्षा जो कि 16 अप्रैल 2011 को की जाए। इसके अन्तर्गत आवेदन पत्र, पंजी हितग्राहियों को मानसिक चिकित्सालय में पहुंचाने, वृद्वाश्रम एवं संस्थाओं में प्रवेश हितग्राहियों की पेंशन एवं आर्थिक सहायता की स्वीकृति उनको प्रदाय की गई सामग्री और प्रसाधन के लिए किये गये कार्यों की समीक्षा कर प्रतिवेदन राज्य सरकार को प्रेषित करेंगे।
  • जिलों से जानकारी प्राप्त होने पर राज्य स्तर पर अपर मुखय सचिव की अध्यक्षता में स्पर्श अभियान की समीक्षा की जावेगी जिसके आधार पर भावी कार्ययोजना तैयार होगी।
प्रदेश में यह अभियान एक चुनौतीपूर्ण अभियान होगा तथा इस अभियान की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि चिन्हित किये गये हितग्राहियों को शत-प्रतिशत पुर्नवासित कर दिया जाए।